Monday, September 28, 2020

कंगना Vs बीएमसी:हाईकोर्ट ने राउत के 'हरामखोर' वाले बयान पर कहा- हमारे पास भी डिक्शनरी है, अगर इसका मतलब नॉटी है तो फिर नॉटी का मतलब क्या है

 कंगना रनोट के ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान, कोर्ट में शिवसेना के नेता संजय राउत के 'हरामखोर' वाले बयान पर भी बहस हुई। कंगना के वकील बीरेंद्र सराफ ने कहा कि संजय राउत ने इंटरव्यू में हरामखोर का मतलब नॉटी बताया था। इस पर जस्टिस एस कथावाला ने कहा, 'हमारे पास भी डिक्शनरी है, अगर इसका मतलब नॉटी है तो फिर नॉटी का मतलब क्या है।'

सराफ ने आरोप लगाया कि संजय ने कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें हरामखोर कहते हुए सबक सिखाने की बात कही थी। इसके बाद कोर्ट में राउत के बयान की फुटेज चलाई गई।

संजय राउत के वकील ने कहा- उन्होंने कंगना का नाम नहीं लिया

  • राउत के वकील प्रदीप थोराट ने कहा कि संजय ने बयान में कंगना का नाम नहीं लिया था। इस पर बेंच ने कहा, 'क्या आप कह रहे हैं कि आपके मुवक्किल ने उसे हरामखोर लड़की नहीं कहा है? क्या हम यह बयान दर्ज कर सकते हैं कि आपने (राउत ने) याचिकाकर्ता का हरामखोर नहीं कहा है।' इसके जवाब में थोराट ने कहा कि वह इस संबंध में कल एक हलफनामा दायर करेंगे।
  • कंगना के वकील ने कहा कि ऑफिस गिराए जाने के बाद अखबार में उसे तोड़े जाने का जश्न मनाया गया था। यह पूरे देश ने देखा है। इस पर बेंच ने इस संबंध में सभी सबूत और दस्तावेज लाने की बात कही है। जिसमें कंगना के सभी ट्वीट्स और संजय राउत का पूरा इंटरव्यू शामिल हैं।

लगातार चल रही केस की सुनवाई

  • 22 सितंबर को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस के ऑफिस पर बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले अधिकारी और शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत को पक्षकार बनाने की बात कही थी। संजय राउत के 'उखाड़ दिया' वाले बयान कि सीडी हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दी गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने पक्षकार बनाने का आदेश जारी किया।
  • 24 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि मानसून में जिस तरह ऑफिस तोड़ा गया है, उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। बीएमसी पर नाराजगी जताते हुए कहा था- कार्रवाई करने में तो आपने बहुत तेजी दिखाई। जब जवाब देने की बात आई तो सुस्ती दिखा रहे हैं।
  • 25 सितंबर को हाईकोर्ट ने पूछा था कि बीएमसी के वे अफसर कौन थे, जो कंगना के दफ्तर का सर्वे करने गए थे। पहली बार मामले को देखने पर यही लगता है कि कार्रवाई गलत नीयत से की गई थी। अदालत ने तोड़फोड़ से पहले ली गई अवैध निर्माण की तस्वीरों को भी अदालत को देने को कहा था। इस दौरान संजय राउत ने जवाब दिया था कि इस तोड़फोड़ से उनका कोई लेना देना नहीं है।

सुपर ओवर में बेंगलुरु जीता:

 

IPL में पहली बार 200+ रन बनाने के बावजूद मैच टाई हुआ, रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने आखिरी 5 ओवर में रिकॉर्ड 89 रन बनाए

आईपीएल के 13वें सीजन के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराया। आईपीएल इतिहास में पहली बार 200+ रन बनाने के बावजूद कोई मैच टाई हुआ है। इस मैच में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 201 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 5 विकेट पर 201 रन बनाए। इससे पहले 2015 में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के खिलाफ 191 रन बनाए थे। यह मैच भी टाई रहा था, जिसमें पंजाब ने सुपर ओवर में मैच जीता था। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

साथ ही मुंबई ने रन चेज करते हुए आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले पिछले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 86 रन बनाए थे।

पोलार्ड और ईशान ने दिखाया दम
मैच में एक समय मुंबई हार के करीब खड़ी थी। टीम का 15 ओवर में स्कोर 4 विकेट पर 112 रन था। मुंबई को जीत के लिए 90 रन चाहिए थे। कीरोन पोलार्ड 10 और ईशान किशन 61 रन बनाकर खेल रहे थे। यहीं से दोनों प्लेयर ने अपना खेल बदला और आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाते हुए मैच टाई करा दिया।

पोलार्ड ने 24 बॉल पर 60 और ईशान ने 58 बॉल पर 99 रन की पारी खेली। इस दौरान पोलार्ड ने 20 बॉल पर अपनी 35वीं फिफ्टी पूरी की थी। वहीं ईशान का यह चौथा अर्धशतक है। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 119 रन की पार्टनरशिप की।

सीजन का दूसरा सुपर ओवर
सुपर ओवर में मुंबई ने बेंगलुरु को 8 रन का टारगेट दिया। जिसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से हासिल किया। यह इस सीजन का दूसरा सुपर ओवर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक मैच का फैसला भी सुपर ओवर ओवर में हुआ था, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की थी।